ओमप्रकाश का पहला मौका
ओमप्रकाश इस टीम में सबसे युवा खिलाड़ी रहे। उनके साथ उतरे सवर्ण सिंह और दत्तू भोकनाल ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं। दत्तू भोकनाल 2016 रियो डी जिनेरियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, वहीं सवर्ण सिंह ने 2012 में सिंगल स्कल्स में ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। ओमप्रकाश के लिए यह पहला मौका था और उन्होंने कर दिखाया। ओमप्रकाश के अलावा राजस्थान के तीन अन्य खिलाड़ी भी नौकायन टीम का हिस्सा हैं।