इस्लाम के पवित्र ग्रंथ क़ुरान का भी मारवाड़ी में अनुवाद किया:
राजीव शर्मा ने सिक्ख धर्म के पवित्र ग्रंथ श्रीजपुजी साहिब और इस्लाम के पवित्र ग्रंथ क़ुरान का भी मारवाड़ी में अनुवाद किया है। वे इनके वचन समय-समय पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं, जिन्हें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, सऊदी अरब, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, जापान समेत दुनिया के कई देशों में पढ़ा जाता है। राजीव ने इसे ईश्वर की कृपा बताते हुए कहा कि उनके माता-पिता, भाई और बहनों ने उनका हमेशा सहयोग किया। उन्होंने अच्छे भाषाज्ञान का श्रेय अपने मौसाजी रमेश शर्मा और ताऊजी मुरारी लाल शर्मा को दिया है।