
राजस्थान विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। इसी को लेकर अब राजस्थान विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रनेताओं ने प्रचार प्रसार करना भी शुरू कर दिया है।फोटो : अनुग्रह सोलोमन, दिनेश डाबी

जिसके चलते लिंगदोह कमेटी के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। नेताओं के प्रचार प्रसार के कारण जयपुर शहर पोस्टर और बैनर से अट गया है।

जिस कारण से शहर को स्मार्ट सिटी और सुंदर बनाने के लिए चलाए गए निगम के अभियान का भी छात्रनेताओं पर कोई असर नहीं है।

शहर की गुलाबी दीवारों को छात्र नेताओं ने अपने-अपने प्रचार के लिए पोस्टर्स लगाकर बदरंग कर दिया है।

पोस्टर्स जयपुर के प्रमुख दरवाजों पर भी नजर आने लगे हैं।

गौरतलब है कि लिंगदोह कमेटी की गाइड लाइन के अनुसार विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसर में छात्रनेता रंगीन पोस्टर बैनर पम्पलेट नहीं लगा सकते हैं। लेकिन लगातार हो रहे एबीवीपी और एनएसयूआई के शक्ति प्रदर्शनों में यह सब नियम टूटते नजर आ रहे है।