जोरवाल ने निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी। इतना ही नहीं, जोरवाल ने टिकट वितरण में जातिवाद का आरोप लगा दिया। विश्वविद्यालय में एनएसयूआइ की ओर से टिकट वितरण की घोषणा के दौरान ही महेश चौधरी, संजय चौधरी, राजेन्द्र गोरा और निहारिका ने समर्थकों के साथ मुख्य गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान रितु बराला भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गई। जिससे एक बार माहौल गरमा गया।