29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम, अब विभाग ने दिए ऐसे संकेत

Rajasthan Weather Forecast: प्रदेशभर में बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) की मेहरबानी अभी भी जारी है। जयपुर को छोड़ सभी बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है, लगभग भरने की कगार पर है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 20 Aug 2019, 7:04 AM IST

Rain in Rajasthan

heavy rain in rajasthan

जयपुर। प्रदेशभर में बारिश ( Heavy Rain in Rajasthan ) की मेहरबानी अभी भी जारी है। जयपुर को छोड़ सभी बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है, लगभग भरने की कगार पर है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश के बाद घरों में पानी घुस गया। अब तक बारिश का आनंद लेने वाले लोग परेशान होने लगे हैं। हाड़ौती में सोमवार को मौसम ( Rajasthan Weather Fore Cast ) का मिजाज बदला सा रहा। झालावाड़ व बूंदी में रिमझिम बारिश हुई। जबकि बारां में बादल छाए रहे। कोटा में सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में बादल छाए रहे और शाम 5 बजे करीब कुछ देर बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते चौबीस घंटे में 1.10 मिमी बारिश दर्ज की गई। रावतभाटा व कोटा जिले के चेचट में बारिश हुई। वहीं प्रदेश में वर्षाजनित हादसों में बाप-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। एक लापता है।


बीसलपुर बांध: 3 साल बाद गेट खोले, बनास नदी की गोद में दौड़ा पानी
टोंक के बीसलपुर बांध का जल भराव सोमवार को 315.50 आरएल मीटर पहुंचने पर शाम 5:11 बजे बनास में पानी की निकासी शुरू हुई। मानसून और पानी की आवक जारी रही तो अन्य गेट खोले जाएंगे। दोनों गेटों से निकासी घटाई-बढ़ाई जा सकती है।


पिता-पुत्र डूबे, मौत
बूंदी के नैनवां में माछली एनिकट के पास नदी में सोमवार सुबह महेंद्र बैरवा (32) नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए छोटा भाई राजूलाल (22) कूदा। दोनों बेटों को बहता देख उन्हें बचाने मोड़सा का रामसहाय (50) भी कूद गया। बाद में रामसहाय व राजूलाल का शव निकाल लिया गया, महेंद्र का पता नहीं चल सका। उधर, अजमेर के मेवदकलां के लसाडिय़ा गांव के पास शनिवार को डाई नदी में बहे राघवेन्द्र सिंह का शव सोमवार को देवलियां खुर्द से बरामद किया गया। वहीं प्रतापगढ़ के पीपलखूंट स्थित धरियावद रोड पर पुलिया पार करते समय जैथलिया गांव निवासी पंकज (25) गिर गया। इसके बाद वह बाइक के साथ पुलिया के पाइप में फंस गया और उसकी मौत हो गई

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग