28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, अगले दो तीन दिन बना रहेगा बारिश का दौर, यहां डेढ़ घंटे में आधा इंच बारिश

Rajasthan Weather Forecast: प्रदेश में इस बार अक्टूबर माह में भी ( Rain in Rajasthan ) बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग हालांकि 15 अक्टूबर तक प्रदेश से दक्षिण पश्चिमी मानसून विदा होने की अधिकारिक घोषणा करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन हिमालय तराई क्षेत्र में कम उंचाई वाले पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व स्थानीय मौसम तंत्र के कारण अक्टूबर माह में प्रदेश के कई इलाकों को मेघ तर कर सकते हैं...

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 08, 2019

jaipur_rain-2.jpg

जयपुर। प्रदेश में इस बार अक्टूबर माह में भी ( Rain in Rajasthan ) बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ( Rajasthan Weather Forecast ) हालांकि 15 अक्टूबर तक प्रदेश से दक्षिण पश्चिमी मानसून विदा होने की अधिकारिक घोषणा करने की तैयारी कर रहा है। लेकिन हिमालय तराई क्षेत्र में कम उंचाई वाले पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व स्थानीय मौसम तंत्र के कारण अक्टूबर माह में प्रदेश के कई इलाकों को मेघ तर कर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण बीते सोमवार को हीट कन्वेंशन के साथ आसमान में बने सीबी क्लाउड सिस्टम के चलते राजधानी जयपुर समेत अजमेर, डबोक और श्रीगंगानगर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं दिन के तापमान में बढ़ोतरी वाले इलाकों में अक्टूबर माह के शेष दिनों में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में राजधानी जयपुर में कलक्ट्रेट पर 17 और सांगानेर में 9 मिमी बारिश हुई। वहीं अजमेर 10 मिमी और श्रीगंगानगर में हल्की बौछारें गिरी। मौसम में आए बदलाव ने अक्टूबर माह में भी सर्दी की आहट महसूस करा दी है। आज सुबह राजधानी जयपुर में वाहनों पर ओस की परत बिछी नजर आई। सुबह हालांकि हवा की रफ्तार थमी रही लेकिन फिर भी मौसम का मिजाज ठंडा रहा है। शहर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा और शहर के बाहरी इलाकों में हल्की धुंध का असर भी नजर आया। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले 24 घंटे में छितराए बादल छाए रहने व दिन में तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

डेढ़ घंटे में आधा इंच बारिश
मानसून विदाई से पहले सोमवार को राजधानी पर एक बार फिर मेघ मेहरबान हुए। दोपहर को करीब डेढ़ घंटे तक पूरे शहर में जोरदार बारिश हुई। दरअसल, सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर 2 बजे के आसपास घटाएं और काली हो गई। इस दौरान उमस भी बढ़ गई। कुछ देर बाद ही तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बारिश के बाद तापमान 10.6 डिग्री लुढक गया। जिससे ठंडक़ का अहसास होने लगा। हालांकि, इस दौरान शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। कई मुख्य सडक़ पानी से लबालब दिखी। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर-अजमेर के ऊपर साइक्लोन सिस्टम विकसित होने के कारण बारिश हुई। यह सिस्टम करीब 3-4 घंटे तक बना रहा। जिसके चलते जयपुर में 17 मिमी बारिश हुई।

यह भी बना संयोग
शारदीय नवरात्र के पहले दिन 29 नवम्बर को भी शहर में बारिश हुई थी, वहीं नवरात्र के आखिरी दिन नवमी को भी मानसून मेहरबान रहा। इंद्र देव ने नवरात्र की विदाई मेघ बरसा कर की।

बारिश से ठंडक बढ़ी
तेज हवा और बारिश के चलते तापमान गिर गया और मौसम में ठंडक हो गर्ई। दोपहर तीन बजे जहां तापमान 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, तापमान 4 बजे गिरकर 22 डिग्री पर पहुंच गया। एक साथ 10.6 डिग्री की गिरावट के चलते लोगों ने घरों में एसी-कूलर बंद कर दिए। शाम के समय लोगों ने ठंड महसूस की।

बीसलपुर डेम में पानी की आवक फिर हुई कम
अक्टूबर माह में भी प्रदेश के कई इलाकों में मानसून ( Monsoon ) सक्रिय है और बारिश से नदियों में पानी का बहाव तेजी से हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ बीसलपुर डेम ( Bisalpur Dam ) में भी पानी की आवक लगातार बनी हुई है। हालांकि अब डेम में पानी की आवक की रफ्तार कुछ धीमी हो गई है लेकिन फिर भी डेम ओवरफ्लो होने पर पानी की निकासी की जा रही है। आज सुबह डेम के खुले एक गेट की उंचाई आधा मीटर से घटकर 0.25 मीटर कर दी गई है। पानी की डेम में कम आवक के कारण खोले गए एक गेट की उंचाई आज घटाई गई वहीं डेम से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा भी अब 1502 क्यूसेक ही रह गई है।