विक्षोभ के असर से अब मावठ होने के आसार हैं। मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन शेखावाटी शीतलहर की जद में ही रहा। वहीं अलवर में भी तापमान माइनस में पहुंच गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर में (- 4.5), चूरू में (- 2.7), अलवर (-0.5), माउंट आबू में (-2), करौली में (-0.7) डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।