
Weather Update: प्रदेश में सर्दी सितम जारी है। हवाओं की दिशा बार-बार बदलने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में सोमवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान माइनस में आ गया। सोमवार को माउंट आबू में एक बार फिर न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में 14 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। ऐसा होने पर उत्तर भारत के साथ राजस्थान के कई क्षेत्रों में सर्दी अधिक तेज हो सकती है। वैसे प्रदेश में भी मौसम विभाग की ओर से न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं जताई है। सर्दी का असर ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। मावठ होने की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ जगहों पर सर्दी के कारण कोहरा छा सकता है। हिमालय क्षेत्र में सर्दी बढ़ने पर कोहरा छाने के साथ सर्दी में बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कल से मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में होगी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान
जगह : न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
माउंट आबूू : माइनस एक
फतेहपुर : 3.5
भीलवाड़ा : 9.4
अलवर : 8.4
पिलानी : 9
सीकर : 9.5
जोधपुर सिटी : 9.3
चूरू : 8.4
श्रीगंगानगर : 8.9
अंता बारां : 9.1
संगरिया : 7
जालोर : 7.2
सिरोही : 8
करौली : 8.6
Updated on:
13 Dec 2023 08:34 am
Published on:
13 Dec 2023 08:34 am
