13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : सितंबर के आखिरी सप्ताह फिर होगी झमाझम बारिश, जानें कब होगी मानसून की विदाई

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में पूर्वी राजस्थान से मानसून की विदाई देरी से होगी। जाने से पहले सितंबर के आखिरी सप्ताह में मानसून पूर्वी जिलों को एक बार और भिगोएगा।
less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में पूर्वी राजस्थान से मानसून की विदाई देरी से होगी। जाने से पहले सितंबर के आखिरी सप्ताह में मानसून पूर्वी जिलों को एक बार और भिगोएगा। हालांकि भारी बारिश नहीं होगी। लेकिन मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सितंबर के आखिर सप्ताह में पूर्वी राजस्थान में मानसूनी सिस्टम फिर सक्रिय होगा। इसके असर से कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां होगी। ऐसे में पूर्वी राजस्थान से मानसून अक्टूबर में विदाई होगी। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां थम गई हैं। कुछ जिलों से मानसून की विदाई सितंबर के आखिरी साप्ताह में हो जाएगी।

इधर, प्रदेश में आगामी 24 घंटों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। गुरुवार को जयपुर सहित राज्य के कुछ जिलों में बारिश हुई। इधर, मौसम बदलने से कई जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। वहीं रात के तापमान में गिरावट होने से हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। राज्य में बाड़मेर में सबसे अधिक 37 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया। वहीं, करौली में सबसे कम 16 डिग्री रात का न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग