23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

Rajasthan weather update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर मौसम बदलेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 27 Feb 2023, 7:43 PM IST

Rajasthan weather update: rain alert in rajasthan

फाइल फोटो

Rajasthan weather update : जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जिसका असर दो दिन तक देखने को मिल सकता है। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अलर्ट जारी किया है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से राजस्थान के उत्तर-पश्चिम में सक्रिय होगा। इसके असर से गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, चूरू व झुंझुनूं जिलों में देखने को मिलेगा। यहां एक मार्च को कई जगह बादल छाने, बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी, बरसात की संभावना है। शेष भागों में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा।

हनुमानगढ़ को छोड़कर सभी जगहों का पारा 31.0 डिग्री पार
राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के अन्य जगहों पर मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हाल ही सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते इसका असर तापमान का भी दिख रहा है।

हालांकि हवा में हल्की ठंडक बनी हुई है फिर भी प्रदेश में हनुमानगढ़ को छोडकऱ प्रदेश के सभी जिलों का दिन का पारा 31.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। राजधानी जयपुर में भी दिन में धूप में तेजी बनी रही जिससे दिन गर्म बना रहा। सबसे अधिक दिन का पारा बाड़मेर का 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात को सबसे गर्म टोंक रहा, यहां का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग