2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 24 घंटे के भीतर बारिश, तापमान में 4 से 5 डिग्री तक होगी गिरावट

राजस्थान में दिसंबर की शुरूआत के साथ ही सर्दी जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश का दौर शुरू होगा, जो तीन दिन तक जारी रह सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 30 Nov 2021, 1:43 PM IST

rain_in_rajasthan.jpg

राजस्थान में दिसंबर की शुरूआत के साथ ही सर्दी जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश का दौर शुरू होगा, जो तीन दिन तक जारी रह सकता है। एक व दो दिसंबर को चार संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें भी दो दिसंबर को चार जिलों में भारी बारिश की संभावना है। उधर, तापमान की बात की जाए तो मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में माना जा सकता है कि दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और कई जगह पर रात का तापमान माइनस में सकता है। प्रदेश में सीकर का फतेहपुर 2.8 डिग्री के साथ सबसे सर्द रहा।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा के अनुसार 30 नवंबर को दक्षिणी अंडमान सागर में एक कम दबाव के क्षेत्र बन गया है। इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हो रहा है। इन दिनों परिस्थितियों के चलते राजस्थान में मावठ पड़ेगी। दोनों तंत्रों के प्रभाव के कारण दक्षिणी एवं दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में एक व दो सितंबर को बारिश होगी। एक दिसंबर को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी, जबकि दो दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है एक दिसंबर को 9 जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। जबकि, 2 दिसंबर को प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ में भारी बारिश की संभावना है। उधर, दो दिसंबर को ही सात जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 4 दिसंबर से राजस्थान का मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

कहां कब होगी बारिश
-एक दिसंबर को उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, झालावाड में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।
-दो दिसंबर को प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ में भारी बारिश की संभावना है। जबकि उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, कोटा, बारां, बूंदी, सवाई माधोपुर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

राजस्थान में सवेरे 8.30 बजे तक तापमान
फतेहपुर 2.6 डिग्री
सीकर 6.6 डिग्री
हनुमानगढ़ 7.1 डिग्री
पिलानी 7.6 डिग्री
नागौर 9.9 डिग्री
जयपुर 12.6 डिग्री
गंगानगर 10.5 डिग्री
अलवर 8.7 डिग्री
सवाईमाधोपुर 11.8 डिग्री
बीकानेर 10.1 डिग्री
जैसलमेर 14.5 डिग्री
बाड़मेर 16.0 डिग्री
अजमेर 11.6 डिग्री
भीलवाड़ा 11.5 डिग्री
बारां 12.0 डिग्री
चित्तौड़ 10.4 डिग्री