मौसम केन्द्र के अनुसार तीन फरवरी को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना है। इसी प्रकार चार फरवरी को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और बीकानेर में बारिश का अलर्ट है। मौसम केन्द्र के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान लूणकरसर में 4 और माउंट आबू में 3.4 डिग्री दर्ज किया गया।