बर्फ जमने का सिलसिला जारी
गत छह दिनों से न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीच रहने से रात को पड़ने वाली ओस का बर्फ के रूप में जमने का सिलसिला जारी है। जिसके चलते रात को घरों के बाहर खुले में खड़े वाहनों की छतों, खुले मैदानों, सोलर प्लेटों, पेड़-पौधों के पत्तों पर बर्फ जमी देखी गई। बार-बार मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर मौसमी व्याधियां सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।