
File Photo
Rajasthan News: राजस्थान में अब महिलाओं को राज्य की सीमा में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार निगम की सभी श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं/बालिकाओं का आधा किराया ही लगेगा।
अभी महिलाओं/बालिकाओं को केवल साधारण श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2023-24 में महिलाओं को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की गई थी।
यह घोषणा गत अप्रैल से क्रियान्वित भी की जा चुकी थी। बाद में 25 मई को सिंधी कैम्प, जयपुर स्थित नवीन बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में गहलोत ने इस रियायत को रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में लागू करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति प्रदान की गई है।
Published on:
22 Jun 2023 07:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
