शपथ के बाद सीएम भजन लाल शर्मा ने सीएमओ और दोनों उप मुख्यमंत्री ने सचिवालय में पदभार ग्रहण किया। शर्मा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, विधायक किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बालमुंकुदाचार्य, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी सहित अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को हुए इतने सारे कार्यक्रमों के बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने गुलाबी रंग की लहरिया साड़ी पहन रखी है।