राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर पीएम मोदी पर दागे सवाल और उनसे जवाब मांगा। प्रमोद तिवारी ने कहा पीएम गारंटी तो देते है पर उसे पूरा क्यों नहीं करते हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा 15 लाख रुपए हर व्यक्ति के बैंक खाते में देने का वादा किया। पर अभी तक हम इंतजार कर रहे हैं। रुपए नहीं आए है।