इन जिलों से गुजरेगी यात्रा
इन जिलों में जयपुर, सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, सिरोही, जालौर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ है। यात्रा का आगाज जहां जयपुर से होगा तो वहीं समापन जैसलमेर में होगा।
यह भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल पर CM अशोक गहलोत बोले - पूरा होने जा रहा सोनिया गांधी का सपना
दो चरणों में होगी यात्रा
यात्रा का पहला चरण 27 सितंबर से 30 सितंबर तक होगा और दूसरा चरण 3 अक्टूबर 7 अक्टूबर तक होगा।
18 जिलों की 38 सीटों पर विशेष फोकस
सूत्रों की माने तो यात्रा के दौरान 18 जिलों की 38 सीटों पर मुख्यमंत्री गहलोत का विशेष फोकस रहेगा, ये वो सीटें हैं जो सर्वे में कांग्रेस के लिए बेहद कमजोर बताई गई हैं। पार्टी को भी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के दौरे से यहां पर माहौल बदल सकता है, इन 38 सीटों में खींवसर और जैसलमेर जैसी सीटें भी प्रमुख हैं।
10 प्रसिद्ध मंदिरों के भी दर्शन करेंगे गहलोत
मिशन दो 2030 यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत 10 प्रमुख मंदिरों के भी दर्शन करेंगे। इनमें सीकर के खाटूश्याम जी, चूरू के सालासर धाम, बीकानेर की करणी माता और बांसवाड़ा के बेणेश्वर धाम प्रमुख हैं। गहलोत के मंदिरों दर्शन को भाजपा के हिंदुत्व के तोड़ पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें - सीएम गहलोत का चुनाव पूर्व बड़ा फैसला, 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा