11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर बहनों को भूलकर भी न दें ये उपहार, माने जाते हैं अशुभ फलदायी

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Aug 24, 2018

rakhi

जयपुर। Raksha Bandhan पर बहनें जब भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं तो भाई भी अपनी प्यारी बहनों को उपहार देने की परंपरा निभाते हैं। यह परंपरा कई युगों से चली आ रही है। आज भी हर भाई अपनी बहन को राखी के अवसर पर कुछ न कुछ देते हैं। लेकिन भाईयों को अपनी प्यारी बहना को उपहार देते समय कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए ताकि उपहार बहनों के लिए शुभ और लाभप्रद रहे ना कि अशुभ फलदायी बन जाए। आइए रक्षाबंधन के अवसर पर ज्योतिषशास्त्र और वास्तुविज्ञान के अनुसार जानते हैं कौनसे हो सकते हैं शुभ और अशुभ फलदायी उपहार...

Raksha Bandhan Gifts For Sister - ये उपहार हो सकते हैं अशुभ फलदायी
ज्योतिषशास्त्र और वास्तुविज्ञान के अनुसार, बहनों को किसी भी परिस्थिति में नुकीली या काटने की वस्तुएं जैसे मिक्सी, चाकू का सेट, आइना, फोटो फ्रेम आदि उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही रुमाल और तौलिया भी बहनों को नहीं देना चाहिए। इन्हें अशुभ फलदायी माना गया है।

बहनों के लिए शुभ और लाभदायी होंगे ये उपहार
राखी बंधवाने के बाद भाई को बहन के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उपहार देना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र और वास्तुविज्ञान के अनुसार बहनों के लिए सबसे शुभ उपहार वस्त्र, गहने, पुस्तकें, मिठाइयां, मीठी वाणी, सोने-चांदी के सिक्के आदि को माना गया है। ज्योतिषशास्त्र में बहनों का कारक बुध ग्रह को माना गया है इसलिए बुध से संबंधित चीजें जैसे हरे वस्त्र, शिक्षा सामग्री, नकदी, चेक, बॉड आदि भी उपहार स्वरूप दिए जा सकते हैं ।

बहनों को ये चीज देने पर मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
बहन को पहनने के लिए वस्त्र देना शुभ माना गया है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। क्योंकि स्त्रियों में देवी लक्ष्मी का वास माना गया है। विवाहित कन्याओं को गृहलक्ष्मी भी कहा गया है। इसलिए शास्त्रों का मत है कि भाई यदि बहनों को वस्त्र उपहार देते हैं तो उन्हें माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।