
सूरौठ. तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को शगुन स्वरूप उपहार भेंट किए। पर्व के चलते कस्बे के बाजार सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहे।
त्योहारी खरीदारी के लिए लोगों ने राखियां, मिठाई, फल और अन्य सामग्री की जमकर खरीदारी की। सूरौठ कस्बे की मिठाइयों में खासतौर पर घेवर की दुकानों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगीं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ ने बाजार को उत्सवमय बना दिया।भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मेन चौराहे और बस स्टैंड पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया। थाना प्रभारी सुमेर सिंह गुर्जर ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए कस्बे में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। आवागमन बाधित न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई। पुलिस ने लोगों को हेलमेट लगाकर सुरक्षित यात्रा करने की समझाइश भी दी। त्योहार के अवसर पर सूरौठ कस्बा भाई-बहन के स्नेह और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया। बाजारों की रौनक और पुलिस की सतर्कता ने पर्व को सुरक्षित और आनंदमय बनाने में अहम भूमिका निभाई।
फोटो
सूरौठ.क्षेत्र के एक गांव में रक्षाबंधन पर भाइयों को राखियां बांधती बहन।
Updated on:
01 Sept 2026 02:52 pm
Published on:
29 Aug 2026 06:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
