खीर, मालपुए का भोग
फिलहाल राममंदिर प्रन्यास सनातन धर्मसभा की ओर यहां सभी धार्मिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। सहमंत्री रवि सचदेवा के मुताबिक राम, सीता, लक्ष्मण, लक्ष्मीनारायण, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, वैष्णोदेवी, शिव परिवार यहां विराजमान हैं। दावा किया जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से हर साल बड़ी राशि असहाय बच्चों पर खर्च किए जाते हैं। पुजारी सतीशचंद्र गोस्वामी और बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि बालभोग में प्रभु को सबसे प्रिय खीर, मालपुए के साथ केसर दलिया का भी भोग लगायाा जाता है। मंदिर में तीन सिंहासन पर गणेशजी, सालिगरामजी, गोमती चक्र, गायत्री देवी, शीतला माता भी विराजमान हैं।