डिपो के बालाजी मन्दिर मेंं चल रही श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर रामदरबार की झांकी सजाई गई।
महिला मण्डल की ओर से आयोजित कथा के अन्तिम दिन पण्डित हरिमोहन शास्त्री ने कहा कि जीवन से अज्ञान का नाश व ज्ञान का जागरण होना आवश्यक है।
इस मौके पर राम के कई प्रसंगों का वर्णन किया गया। शाम को सजाई झांकी के बाद समिति अध्यक्ष दुर्गेश अरोड़ा, स्नेहलता, संध्या, गुलाब आदि महिलाओं ने सामूहिक आरती उतारी।
रिद्धि मण्डल विधान का आयोजन
निवाई ञ्च पत्रिका. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान व आचार्य वर्धमान सागर के सान्निध्य में बुधवार को 64 रिद्धि मण्डल विधान का आयोजन किया गया।
संत निवास में विधानाचार्य सुरेश शास्त्री के निर्देशन में गोपाल लाल व शम्भूदयाल ने भगवान की
शांतिधारा की। इसके बाद मण्डप पर दस दिग्पालों के अघ्र्य समर्पित कर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई। विधान में दीप प्रज्वलन कर नवदेवता, देवशास्त्र, गुरुपूजा के साथ 6 4 श्रीफल अघ्र्य समर्पित किए गए।
यज्ञ में दी आहुतियां
पीपलू ञ्च पत्रिका. भूतेश्वर शिवालय प्रांगण में चल रही भागवत कथा के समापन पर बुधवार को दम्पतियों ने यज्ञ में आहुतियां दी।
कथावाचक वृंदावनदास ने भागवत कथा का सार बताया। शिव समिति अध्यक्ष जगदीश सिंह राजावत ने बताया कि भूतेश्वर शिवालय परिसर का विकास करने पर सरपंच प्रतापसिंह का सम्मान किया गया।
संत सम्मेलन कल
निवाई ञ्च पत्रिका. स्थानीय दादूदयाल आश्रम में शुक्रवार को संत सम्मेलन व चरण स्थापना समारोह का आयोजन किया जाएगा।
संत रामपाल दास संस्थान के अध्यक्ष चेतनदास स्वामी ने बताया कि जागरण गुरुवार एवं दादू सम्प्रदाय के गोपालदास के सान्निध्य में शुक्रवार को संत रामप्रसाद दास की चरण स्थापना व संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।