5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

प्रदेशभर में गूंजने लगी रामायण की चौपाईयां

नवरात्र में होता है रामलीलाओं का आयोजन

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Oct 08, 2018

जयपुर। श्राद्ध पक्ष समाप्ति की ओर है और नवरात्र शुरू होने वाले हैं। इन सबके बीच प्रदेशभर में रामलीलाओं का आयेाजन शुरू हो गया है। जगह—जगह हो रही रामलीलाओं में रामायण की चौपाईयां गूंजने लगी हैं। रामायण के किरदारों को मंच पर साकार किया जा रहा है। रामलीला में पात्र बने लोग अपने अभिनय से लोगों को रिझा रहे हैं तो विदूषक की भूमिका निभा रहे लोग अपने हास्य से लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। श्रीकरणपुर में अनुराग कला निकेतन के मंच पर रविवार से रामलीला का मंचन शुरू हुआ। पंडित चिंटू शर्मा और किशन शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। गायक नवनीत भारद्वाज ने गणेश वंदना सहित अन्य भजन पेश किए। पहले दिन भगवान शिव परिवार की झांकी व नारद मोह का दृश्य पेश किया गए।