2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमिश्नर से रेप पीड़िता ने बोली, न्याय नहीं मिला तो मां के साथ सामूहिक रूप से कर लूंगी आत्महत्या

- एक माह बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर - पीडि़ता पहुंची कमिश्नर के पास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 29 May 2019, 5:13 PM IST

जयपुर।
मां को जेल से छुड़ाने के नाम पर युवती को बुलाकर बलात्कार करने के मामले में एक माह बाद भी आरोपी रामगंज थाना पुलिस की पकड़ से दूर है। न्याय की आस लिए पीडि़ता कमिश्नरेट कार्यालय पहुंची और कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से न्याय की गुहार लगाई। पीडि़ता ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सीएम हाउस के बाहर धरना देने व मां के साथ सामूहिक रूप से आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी है।

पुलिस के अनुसार करीब एक माह पूर्व सईद मानव, नदीम, फईम ने रामगंज निवासी पीडि़ता को जेल में बंद मां को छुड़ाने के नाम पर घर पर बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया था। पीडि़ता की मां धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद थी। मामले की जांच एसीपी रामगंज कर रहे हैं। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए भी दबाव बना रहे हैं। पीडि़ता अपनी मां के साथ पूर्व में भी कमिश्नर से मिल चुकी है।

अब गहलोत के मंत्री ने बताया हार का कारण.. बोले, पार्टी कार्यकर्ता हैं नाराज, प्रदेश में नौकरशाही हावी

इधर, पेट का इलाज करने के बहाने बाबा ने किया महिला से बलात्कार
जयपुर के कोटपूतली में नारनौल क्षेत्र से ग्राम नारहेड़ा में आई महिला से इलाज के बहाने एक कथित बाबा द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। सरूण्ड पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कथित बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की ओर से नारनौल में पेश की गई शून्य नम्बर की रिपोर्ट यहां सरूण्ड थाने में आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह 27 मई को सास के साथ गांव से नारहेड़ा में बाबा रोहिताश के यहां पेट की गांठ की दवा लेने गई थी। उसने पेट मसल कर इलाज करने के बहाने बलात्कार किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर