17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
आरएएस प्री परीक्षा कल, जिले में 327 परीक्षा केन्द्रों पर एक लाख 29 हजार 560 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Play video

आरएएस प्री परीक्षा कल, जिले में 327 परीक्षा केन्द्रों पर एक लाख 29 हजार 560 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

www.patrika.com/rajasthan-news

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Aug 04, 2018

जयपुर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (आरएएस प्रारंभिक) परीक्षा-2018 रविवार को होगी। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) पुखराज सैन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा एवं तलाशी की पुख्ता व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। जयपुर में 59 फ्लाईंग स्कवैड का गठन किया गया है। जिले में 327 परीक्षा केन्द्रों पर एक लाख 29 हजार 560 परीक्षार्थी इस प्रतियोगी परीक्षा में प्रविष्ट होंगे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) हरिसिंह मीना को समन्वयक बनाया गया है। एहतियात के तौर पर परीक्षा के दौरान सुबह 10 से 1 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में नेटबंद हो सकता है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परीक्षार्थियों के लिए आरपीएससी ने ड्रेस कोड तय किया है। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की गहन सुरक्षा जांच की जाएगी। परीक्षार्थियों को नीली स्याही का पारदर्शी पेन ले जाना होगा।

16 ट्रेनों में बढ़ाए डिब्बे
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 16 गाड़ियों में 30 साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि आरएएस प्री परीक्षा में परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए द्वितीय श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। डिब्बों की बढ़ोतरी जयपुर हिसार, हिसार—जयपुर, उदयपुर—जयपुर, जयपुर— उदयपुर, जयपुर—अलवर, अलवर जयपुर, अलवर—खैरथल, जयपुर—जोधपुर, जोधपुर—जयपुर, मदार जंक्शन—उदयपुर, उदयपुर—मदार जंक्शन, उदयपुर—चित्तौडगढ़, चित्तौडगढ़—उदयपुर ट्रेनों में की गई है।

नियंत्रण कक्ष शुरू

जिले में परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए कलक्ट्रेट के कमरा नं. 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष 4 अगस्त को सुबह 9.30 से सांय 6 बजे तक तथा परीक्षा के दिन 5 अगस्त को सुबह 8 से परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षा से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।