परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ब्लूटुथ या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण लाने पर रोक रहेगी। वहीं परीक्षार्थी घड़ी, चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट पहन कर नहीं आ सकेंगे। इसके साथ ही पर्स, हैंडबैग,डायरी भी साथ नहीं ले जा सकेंगे। वहीं रीट परीक्षा के लिए जयपुर में 300 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जहां पर 153336 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।