29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्याज से भरा ट्रक पलटा कार पर पलटा

भिवाड़ी-करौली मार्ग स्थित कस्बे के कोटकासिम चौराहे पर पुलिस चेक पोस्ट के पास रविवार शाम को प्याज से भरा एक केंटरा ट्रक अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही कार पर जा गिरा।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

aniket soni

•

Dec 13, 2015

भिवाड़ी-करौली मार्ग स्थित कस्बे के कोटकासिम चौराहे पर पुलिस चेक पोस्ट के पास रविवार शाम को प्याज से भरा एक केंटरा ट्रक अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही कार पर जा गिरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नेनवाल निवासी महेश कुमार परिवार सहित उसकी ससुराल ग्राम रायपुर मेवान से मानेसर के लिए जा रहे थे।

कस्बे के कोटकासिम चौराहे पर जैसे ही कार को तिजारा की ओर घुमाने लगे तो उसी समय अलवर से सुनाम (पंजाब) के लिए प्याज भरकर पीछे से आ रहा केन्टरा ट्रक अनियन्त्रित होकर चलती कार पर जा गिरा।

घटना में कार में सवार महेश कुमार यादव (22), चिक्कर (30), मोनिका (21) को मामूली चोटें आई। ट्रक के सड़क पर पलट जाने से उसमे भरा प्याज के कट्टे सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ समय तक जाम की स्थिति बन गई।

घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। इस संदर्भ में रविवार रात तक स्थानीय पुलिस थाने में किसी पक्ष की ओर से कोई मामला थाने में दर्ज नहीं कराया गया।