11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब मिलेगी कुपोषित बच्चों को राहत

क्षेत्र के कुपोषित बच्चों के लिए इलाज की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थापित कुपोषण उपचार केन्द्र प्रारम्भ हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

क्षेत्र के कुपोषित बच्चों के लिए इलाज की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थापित कुपोषण उपचार केन्द्र प्रारम्भ हो गया है। अब तक चार कुपोषित बच्चे भर्ती हो चुके हैं। इसमें से तीन बच्चों को दस दस तीन तक भर्ती कर छुट्टी भी मिल चुकी है। रायसिंहनगर से यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थानान्तरित हुए छह बैडेड कुपोषण स्वास्थ्य केन्द्र (एमटीसी केन्द्र)हाल ही शुरु हुआ। इससे अब कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। कुपोषण उपचार केन्द्र में वार्ड 22 निवासी कुपोषित बच्ची अंजली, वार्ड बाइस निवासी रजनी पुत्री अमरचंद, वार्ड पचीस राधिका पुत्री कृष्ण कुमार को दस दस दिन तक भर्ती रखा। प्रतिदिन स्वास्थ्य की जांच की गई। प्रत्येक बच्ची की मां को 1450-1450 रुपए का चैक दिए गए। जबकि गुरुवार को भर्ती डेढ़ वर्षीय जोया पुत्री सलीम का इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग