29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के प्रथम प्रधानमंत्री को किया याद

राजधानी में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राम निवास बाग परिसर स्थित पंडित नेहरू के मूर्ति स्थल पर किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, जयपुर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में बच्चे व अन्य जन उपस्थित रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepanshu sharma

•

Updated: 27 May 2023, 6:36 PM IST

देश के प्रथम प्रधानमंत्री को किया याद

देश के प्रथम प्रधानमंत्री को किया याद

राजधानी में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राम निवास बाग परिसर स्थित पंडित नेहरू के मूर्ति स्थल पर किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, जयपुर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में बच्चे व अन्य जन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला, जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव व अन्य ने पंडित नेहरू की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। बीडी कल्ला ने वहां उपस्थित बच्चों से बातचीत कर उन्हें देश की आजादी और विकास में पंडित
नेहरू के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू ने देश में कृषि और उद्योग के नए युग की शुरुआत की थी। उन्होंने बच्चों को पंडित नेहरू की पुस्तक भारत एक खोज पढ़ने की सलाह दी। जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने नेहरू के जीवन को प्रेरणादायक बताया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग