फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में लोग इस देखने के लिए जमा हो गया। लोगों में उत्सुकता पैदा हो गई कि जयपुर में एेसा क्या हो गया कि जयपुर पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स फ्लैग मार्च कर रही है। यह कोतुहल का विषय बन गया और लोग एक दूसरे से इसकी चर्चा करते नजर आए। इसमें करीब रैपिड एक्शन फोर्स के सौ से अधिक जवान व बडी संख्या में पुलिस कर्मियों ने भी भाग लिया। आलाधिकारी भी रैपिड एक्शन फोर्स को निर्देश देते नजर आए।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर द्वितीय नितिनद्वीप ब्लग्गन ने बताया कि यह फ्लैग मार्च का अभ्यास है ताकि पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स शहर के हर हिस्से को जान सके और जब कभी कानून व्यवस्था बिगडऩे जैसी कोई बात सामने आए तो घटना स्थल की जानकारी के आधार पर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। रैपिड एक्शन फोर्स और जयपुर पुलिस ने कोतवाली, शास्त्रीनगर में फ्लैग मार्च का अभ्यास शुरू किया। यह संजय सर्किल चांदपोल से शुरू होकर कोतवाली, जालूपुरा , भट्टाबस्ती, शास्त्रीनगर और आस-पास के अन्य स्थानों से होकर वापस शुरूआती स्तर पर आकर खत्म हो गया।