29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस पर CM भजनलाल ने शहीदों को किया याद, बोले- राजस्थान को देश का नंबर एक राज्य बनाना है

75th Republic Day Parade : गणतंत्र दिवस पर सीएम भजनलाल ने शहीदों को किया याद, बोले राजस्थान को देश का नंबर एक राज्य बनाना है जयपुर। प्रदेश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी कई कार्यक्रमों ने शिरकत की। सीएम ने सबसे पहले अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इसके बाद बड़ी चौपड़ पर सीएम ने ध्वजारोहण किया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 26 Jan 2024, 5:09 PM IST

bhajan_lal.jpg

75th Republic Day Parade : गणतंत्र दिवस पर सीएम भजनलाल ने शहीदों को किया याद, बोले राजस्थान को देश का नंबर एक राज्य बनाना है जयपुर। प्रदेश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी कई कार्यक्रमों ने शिरकत की। सीएम ने सबसे पहले अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इसके बाद बड़ी चौपड़ पर सीएम ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने एक्स पर लिखे पोस्ट में सभी देश व प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने आगे लिखा इस पावन उपलक्ष्य पर आज ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। सीएम ने उन सभी लोगों को याद किया, जिन्होंने भारत का संविधान निर्माण करने में अहम भूमिका निभाई थी। आवास पर ध्वजारोहण के बाद उन्होंने बड़ी चौपड़ पर भी तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा इस अति विशेष दिवस पर मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करता हूं जिनके त्याग, समर्पण व बलिदान से आज हमें यह शुभ दिन मनाने का अवसर मिला है।

साथ ही, उन्होंने कहा कि राजस्थान को देश का नंबर एक राज्य बनाना होगा। कार्यक्रम में सांसद रामचरण बोहरा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंद आचार्य, शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

सीपी जोशी ने किया ध्वजारोहण
भाजपा कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम भजन लाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जोशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। पीएम के नेतृत्व में कल हमने ऐसा दिन भी देखा, जिसमें विकसित भारत और गुलामी से मुक्ति का संकल्प दिखाई देता है। इन्हीं संकल्पों के साथ भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ता जा रहा है। सीएम यहां से अमर जवान ज्योति पहुंचे और शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर याद किया।

विधानसभाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
विधानसभा में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग