मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है, इसके लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ये पर्व हमें संविधान के साथ चलने के लिए प्रेरित करता है। सीएम ने कर्मचारियों से कहा कि हम अधिकारों की चिंता तो करते हैं, लेकिन कर्तव्यों की पालना नहीं करते है। उन्होंने आगे कहा अध्यक्ष सीताराम ने कुछ मांगों की तरफ इंगित किया है, उनका ध्यान हम रखेंगे। सचिवालय वह केंद्र है जहां तक पहुंचने में लोगों की उम्र गुजर जाती है, इसलिए ये समझना होगा कि कोई व्यक्ति आपके पास आ रहा है तो वो अभाव में आ रहा है, इसलिए उसकी समस्या का ध्यान रखना जरूरी है।