
जयपुर
मेहमानों की आवभगत के लिए जाने जाना वाला राजस्थान इन दिनों चर्चा में है। कारण एक ही है जो बहुत बड़ा है, वह है विधानसभा चुनाव जो इस साल के अंत में होने हैं। इसी कारण करीब—करीब सत्तर प्रतिशत से भी ज्यादा सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बसें बंद हैं, बिजली वाले हड़ताल पर जा रहे हैं, पानी वाले बड़ी हड़ताल प्लान कर रहे हैं। मेडिकल वाले भी कामों का बहिष्कार कर रहे हैं। ऐसे में बिजली, पानी, ट्रांसपोर्ट और मेडिकल के हालत बेहद खराब होते जा रहे हैं। बड़ी बात ये है कि सरकार बातें कर रही है लेकिन परिणाम नहीं निकल रहे हैं। जनता बेहद परेशान है,,, देखें पूरा वीडियो।