11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बचपन में एक सुटकेस और 20 डॉलर के साथ कनाडा आया बच्चा आज है अरबों का मालिक

वर्ष 2013 में रॉबर्ट हर्जेवेक को तकनीकी क्षेत्र के लिए ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Archana Kumawat

•

Updated: 17 Apr 2020, 5:40 PM IST

बचपन में एक सुटकेस और 20 डॉलर के साथ कनाडा आया बच्चा आज है अरबों का मालिक

बचपन में एक सुटकेस और 20 डॉलर के साथ कनाडा आया बच्चा आज है अरबों का मालिक

इसके जन्म के आठ साल बाद ही माता-पिता क्रोएशिया छोड़ कनाडा चले गए, इसी आस में शायद वहां जीवन को बेहतर बनाया जा सके। जिस समय देश छोड़ तब आर्थिक स्थिति इतनी खराब भी की साथ ले जाने के लिए एक सुटकेस और 20 डॉलर से ज्यादा कुछ न था। टोरंटो पहुंचने के बाद माता-पिता के साथ पारिवारिक मित्र के यहां एक तहखाने आश्रय मिला। 18 महीने तक परिवार इसी घर में रहा और नए सिरे से जीवन की शुरुआत करने में जी-तोड़ मेहनत करने लगा। जब बच्चा दादी के पास था, तो उसकी परवरिश ग्रामीण माहौल में हुई थी। अपने आसपास के लोगों को देखकर गरीबी का अहसास बचपन में ही समझ गया था। इस माहौल से टोरंटो पहुंचने के बाद उसे वहां भी जीवनशैली को अपनाने में समय लगा। पिता को अब एक फैक्टरी में नौकरी मिल गई थी। उन्हें हर सप्ताह 76 डॉलर मिलने लगे थे लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए ये काफी नहीं थे। इसलिए पिता बस का किराया बचाने के लिए पैदल ही फैक्टरी आते-जाते थे। पिता की इस कर्मण्ठा ने उसके जीवन पर गहरी छाप छोड़। उसे भी स्कूल में दाखिला मिल गया था लेकिन ग्रामीण परिवेश से आने के कारण वह अंग्रेजी नहीं बोल पाता था। इसी को लेकर साथी मजाक भी बनाने लगे थे। एक दिन उसने घर आकर मां से स्कूल के साथियों के मजाक बनाने की बात कही। यह बात जब पिता ने सुनी तो बेटे को समझाते हुए पिता ने सीख दी कि कभी किसी की शिकायत मत करो। इसी बात को बच्चे ने गांठ बांध ली। जीवन में दूसरा सबक तब मिला जब उसे पता चला कि मां ने एक सेल्समैन की बातों में आकर 500 डॉलर का वैक्यूम क्लिनर खरीद लिया। इसके बाद उसने परिवार के साथ यह शपथ ली कि आगे से इस तरह लाभ के चक्कर में कभी नहीं पड़ेंगे।
सफल बिजनेसमैन बनने का सफर
प्रोडक्शन में ज्यादा दिनों तक मन नहीं लगा, अब अपने लिए कुछ ओर करने की ठानी। उसने आईबीएम मेनफ्रेम में जॉब के लिए आवेदन किया लेकिन उसका आवेदन को सिरे से नकार दिया गया लेकिन वह हताश नहीं हुआ, बल्कि कंपनी से छह माह तक अवैतनिक काम करने का निवेदन किया। इस बात को मान लिया गया। इस तरह छह माह तक काम करेगे, जॉब मिली। अब वह कंपनी में जनरल मैनेजर बन गया था। यह जॉब भी लंबे समय तक रास नहीं आई और 1990 में जॉब को छोडक़र अपनी कंपनी शुरू करने का फैसला लिया। घर के तहखाने से उसने ‘ब्राक सिस्टम’ नाम से कंपनी शुरू की। जल्द ही यह कनाडा के इंटरनेट सुरक्षा सॉफ्टवेयर का शीर्ष प्रदाता बन गया। इसके बाद यह व्यक्ति तरक्की की सीढिय़ां चढ़ता ही गया। वर्ष 2000 में बार्क सिस्टम को ‘एटी एंड टी’ ने 100 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। कुछ ही समय बाद उसने अन्य टेक्नोलॉजी कंपनी को नोकिया को 225 मिलियन डॉलर में बेचा। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि हर्जेवेक ग्रुप के मालिक रॉबर्ट हर्जेवेक है। आज यह कंपनी कनाडा की तेजी से विकास करने वाली टेक्नोलॉजी ऑर्गेनाइजेशन है। सफल बिजनेसमैन के अलावा ये टेलीविजन जगत भी जानी-मानी हस्ती है। लेखन के क्षेत्र में भी इनको सफलता मिली है। वर्ष 2013 में हर्जेवेक को तकनीकी क्षेत्र के लिए ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।