29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC भर्ती परीक्षा 2018 : राजस्थान के सरकारी स्कूलों को जल्द मिलेंगे प्रधानाध्यापक

RPSC School Headmaster Result 2018-19 : प्रदेश के स्कूलों को जल्द ही 1248 प्रधानाध्यापक मिलेंगे राजस्थान लोक सेवा आयोग प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विभाग) भर्ती परीक्षा 2018 के तहत अभ्यर्थियों की RPSC Headmaster Counselling 2019 करा चुका है। जांच में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम ( RPSC School Headmaster Result 2018 ) जल्द जारी किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 10 Sep 2019, 4:18 PM IST

जयपुर/अजमेर। राजस्थान के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के माध्यमिक स्कूल में जल्द ही नए प्रधानाध्यापक की नियुक्ति होने वाली हैं। प्रदेश के स्कूलों को जल्द ही 1248 प्रधानाध्यापक मिलेंगे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विभाग) भर्ती परीक्षा 2018 ( RPSC School Headmaster Result 2018 ) के तहत अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करा चुका है। प्रधानाध्यापक ( माध्यमिक विभाग ) भर्ती में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए हैं। इसमें अभ्यर्थियों के दस्तावेज और पात्रता जांच की गई है। जांच में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।

आपको बता दें कि शुरुआत में RPSC की प्रधानाध्यापक परीक्षा में 1200 पद थे। वहीं, MBC आरक्षण शामिल होने के बाद 48 पद बढ़ गए और प्रधानाध्यापक के कुल पद 1248 हो गए हैं।

गौरतलब है कि RPSC प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 की परीक्षा का आयोजन 2 सितंबर 2018 को हुआ था। जिसमें 72 हजार अभ्यर्थी शामिल परीक्षा में बैठे थे। परीक्षा के आयोजन के बाद आयोग ने 19 जुलाई 2019 को विचारित सूची (प्रोविजनल) जारी की थी।

अब तक ये रहा है कार्यक्रम
परीक्षा का आयोजन : 2 सितंबर 2018
परीक्षा में अभ्यर्थी बैठे : 72 हजार
आयोग ने जारी की विचारित सूची (प्रोविजनल) : 19जुलाई जुलाई 2019
प्रथम चरण की काउंसलिंग : 6 से 9 अगस्त 2019 (600 अभ्यर्थी)
दूसरे चरण की काउंसलिंग : 19 अगस्त से 3 सितंबर (2152 अभ्यर्थी)
वंचित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग : 6 सितंबर
काउंसलिंग में शामिल हुए कुल अभ्यर्थी : 2752 अभ्यर्थी
पदस्थापन : प्रदेश के माध्यमिक स्कूल में

काउंसलिंग - इसके बाद दो चरणों में काउंसलिंग हुई। प्रथम चरण की काउंसलिंग 6 से 9 अगस्त 2019 को हुई। जिसमें 600 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, दूसरे चरण की काउंसलिंग 19 अगस्त से 3 सितंबर को हुई थी। जिसमें 2152 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वंचित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 6 सितंबर को हुई थी। ऐसे में काउंसलिंग कुल 2752 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं अब RPSC की तरफ से जल्द ही परिणाम भी जारी किया जाना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग