RPSC Examination Bribe Case : एसीबी ने आरपीएससी की 15 मई को हुई अधिशासी अधिकारी (ईओ) भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम रिश्वत के खेल का भंडाफोड़ किया है। एसीबी ने पहले सीकर में शुक्रवार रात तीन आरोपियों को 18.50 लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया। इसके बाद मुख्य आरोपी राज्य घुमंतु जातिकल्याणबोर्डकेपूर्व अध्यक्षगोपाल केसावत ने इसमें से जयपुर के प्रताप नगर आवास पर 7.50 लाख लिए, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। केसावत को अध्यक्ष रहते गत कांग्रेसराज में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। गिरफ्तार गोपाल केसावत जयपुर के प्रताप नगर में कुम्भा मार्ग, ब्रह्मप्रकाश दिल्ली, अनिल कुमार धरेन्द्र हनुमानगढ़ टाउन तथा रवीन्द्र शर्मा टिब्बी निवासी है। एसीबी का कहना है, आरोपियों के आरपीएससी से जुड़े होने की कोई जानकारी नहीं है।
कांग्रेस की सफाई....
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि केसावत पार्टी का पदाधिकारी नहीं है। पार्टी से पूर्व में ही निकाला जा चुका है।