पेपर लीक होने पर क्या बोले सीएम गहलोत
पेपर लीक होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान भी सामने आया है। सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मैं परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी महसूस कर सकता हूं, लेकिन अनुचित तरीके से परीक्षा पास करने के मंसूबे पाले लोगों का चयन नहीं होने दूंगा। राजस्थान में केवल महेनती बच्चों को ही उनका हक मिलेगा। सीएम ने अभ्यर्थियों से कहा कि वे किसी के बहकावे में आने के बजाय अपनी तैयारी करें। सीएम ने कहा कि बाकी परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।