राजस्थान में आरएएस मुख्य परीक्षा-2023 (RAS Mains Exam 2023) के परिणाम का अभ्यर्थियों को इंतजार है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा करवाए सवा महीने बीत चुके हैं। कॉपियों की जांच शुरू हुई है, लेकिन परिणाम जल्द निकलने की संभावना नहीं दिख रही। ऐसे में अभ्यर्थियों को परिणाम, साक्षात्कार और पदस्थापन के लिए तीन से चार महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।