राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 24 जून को आयोजित उद्योग निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा, 2018, परीक्षा कोड 38, का मास्टर प्रश्न पत्र एवं इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है। परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी प्रश्न अथवा उसके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 11 जुलाई से 13 जुलाई 2018 को रात्रि 12 बजे तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं।