30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSMSSB : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पर बेरोजगारों का प्रदर्शन, उठाई कई मांगें

जयपुर। राजस्थान युवा शक्ति एकीकृत महासंघ ( Rajasthan Yuva Shakti Integrated Federation) के बैनर तले प्रदेश के युवा बेरोजगार सोमवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakhi Hajela

•

Updated: 27 Mar 2023, 3:08 PM IST

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पर बेरोजगारों का प्रदर्शन, उठाई कई मांगें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पर बेरोजगारों का प्रदर्शन, उठाई कई मांगें

जयपुर। राजस्थान युवा शक्ति एकीकृत महासंघ ( Rajasthan Yuva Shakti Integrated Federation) के बैनर तले प्रदेश के युवा बेरोजगार सोमवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इन युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए जेईएन कम्बाइंड भर्ती को लेकर जिन विभागों से अभ्यर्थना नहीं आई है उन विभागों से अभ्यर्थना मंगवाने की मांग की। साथ ही जेडीए से भी रिक्त पदों की सूचना मांगे जाने को लेकर आवाज उठाई। बेरोजगारों का कहना था कि उनको भी कम्बाइंड भर्ती में शामिल किया जाए जिससे जेईएन की एक बड़ी कम्बाइंड भर्ती हो सके।

बेरोजगार युवाओं ने सीइटी माध्यमिक और सीईटी ग्रेजुएशन लेवल दोनों परीक्षाओं में रीट पात्रता परीक्षा के आधार पर अंतिम रिजल्ट में शिथिलता के साथ निकाले जाने की मांग की। उनका कहना था कि इससे अधिक अभ्यर्थी लाभान्वित हो सकेंगे। सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर में 42 सीट्स और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर में 11 हैंडिकैप्ड व स्पोट्र्स कोटे का पेंडिंग रिजल्ट जारी करने की मांग भी बेरोजगार युवाओं ने की।

यह भी पढ़ें - बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, इग्नू में निकली भर्ती |

यह मांग भी उठाई
- वीडीओ भर्ती में शेष बचे 240 पदों की चयनित सूची जल्द जारी करने की मांग
- पीटीआई भर्ती और रीट भर्ती अंतिम रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करने की मांग
- जूनियर अकाउंटेंट भर्ती की 4911 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए
- लैब असिस्टेंट का प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया जाए
- जेईएन एग्रीकल्चर और पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम हो जारी
- नई संगणक भर्ती की अभ्यर्थना बोर्ड जल्द से जल्द प्राप्त करने का करे प्रयास