जयपुर। राजस्थान की सबसे बड़ी गर्ल्स कॉलेज महारानी महाविद्यालय का भी परिणाम जारी हो चुका है। परिणाम जारी होने के साथ ही हंगामा भी खड़ा हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासन ने मामला शांत कराया। बता दें कि महारानी कॉलेज की नई अध्यक्ष मानसी वर्मा होंगी। जबकि महासचिव पद पर ज्योति राठौड़, उपाध्यक्ष पर कपिशा और संयुक्त सचिव पद पर शहनाज निर्वाचित हुई है। इधर, महारानी कॉलेज में हारने के बाद कई प्रत्याशियों की रूलाई फूट पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद निर्भया स्क्वायड की टीम ने उनके आंसू पोंछे और ढांढस बंधाया।