कंवरलाल मीणा ने कहा कि इस घोटाले में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया का भी नाम सामने आया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जो सदन का सदस्य नहीं है, उसका नाम सदन में नहीं लिया जा सकता। इस पर भाजपा विधायक भड़क गए और कहा कि एफआईआर (FIR) में नाम है, तो सदन में क्यों नहीं लिया जा सकता?