31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video:सचिन व धोनी दोनों टीम की जरूरत

पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा , विद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने आए 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 19 Feb 2016, 8:23 PM IST

सचिन तेंदुलकर व महेन्द्रसिंह धोनी टीम के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। धोनी व सचिन की भारतीय टीम को जरूरत है। यह बात पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कही। शर्मा यहां शहर में भंडारिया रोड पर स्थित विद्या विहार सीनियर सैकंडरी स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे।


उन्होंने कहा कि नए खिलाडिय़ों के साथ मनोबल बढ़ाने के लिए पुराने खिलाडिय़ों को भी खेलने का मौका देने चाहिए। आज धोनी छठे नंबर पर खेलते हैं तो खिलाड़ी तथा दर्शक मानते हैं कि आगे कम रन बने तो वे आकर संभाल लेंगे। क्रिकेटर शर्मा ने कहा कि भारत की नस-नस में क्रिकेट का जुनून है। बदले दौर में क्रिकेट में भी बदलाव आ रहा है।


अब फटाफट क्रिकेट भी लोकप्रिय हो गया है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शर्मा ने कहा कि सचिन की मौजूदगी से नए खिलाड़ी का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि सचिन को ड्रेसिंग रूम के बाहर भी बिठा दो तो छोटा सा बच्चा जो 6 0 रन बनाता है, वह भी 100 रन बनाएगा।