28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन पायलट ने साधा BJP पर निशाना, सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर कही बड़ी बात!

www.patrika.com/rajasthan-news/  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 17 Jul 2018, 9:23 PM IST

congress leader sachin pilot

sachin pilot

जयपुर।

राजस्थान में बीजेपी के गरमाए हुए सियासी माहौल के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। पायलट ने बीजेपी निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा विधायक नरपत सिंह राजवी ने ही जयपुर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर भाजपा में संस्थागत हुए भ्रष्टाचार पर मुहर लगा दी है।


राजवी ने पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर किया

कांग्रेस की ओर से मंगलवार को जारी बयान में पायलट ने कहा कि पौने पांच वर्षों से कांग्रेस पार्टी प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है और सरकार की ओर से अनियमितताओं को बढ़ावा दिए जाने का खुलासा कर रही है, फिर भी सरकार पर असर नहीं हो रहा। जो इस बात का गवाह है कि सरकार ने हर मोर्चे पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने पार्टी में रहते हुए अनेकों बार राष्ट्रीय नेतृत्व को मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व ने उनकी भी अनदेखी कर साबित कर दिया कि केन्द्र से राज्यों तक भाजपा न सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ा रही है, वरन भ्रष्टाचार करने वालों को भी संरक्षण दे रखा है।


बीजेपी ने किया है जनता का शोषण

भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर आम जनता का शोषण किया है और सरकार की गलत नीतियों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश हर मोर्चे पर पिछड़ रहा है। भाजपा राज में आते ही ललित गेट काण्ड से लेकर खनन घोटाले और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए लाए गए काले कानून से साबित हो गया था कि भाजपा ने सत्ता में आते ही जनादेश का अपमान कर जनभावना के खिलाफ जाकर गलत नीतियों को बढ़ावा दिया है। पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की न सही, लेकिन अपने विधायकों की सुनकर सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार व भाई-भतीजेवाद पर अंकुश लगाए। जिससे जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता ना हो।