
Rajasthan Nikay Chunav : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट। फोटो पत्रिका
Sachin Pilot : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने राजस्थान के निकाय चुनाव में कांग्रेस के बढ़त हासिल करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर निकाय चुनाव हुए हैं। इनके परिणाम यह बताएंगे कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कितना काम किया है। उन्होंने कहा कि अभी पंचायतीराज चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का आरोप भी लगाया।
सचिन पायलट ने शुक्रवार को मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह नगर निकाय चुनाव राज्य सरकार के पौने तीन साल में जो काम किए या नहीं किए गए हैं उसे प्रदर्शित करेगा। सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र का यह बड़ा पर्व है। हमारी व्यवस्था में चुनाव प्रणाली बहुत महत्वपूर्ण एवं अहम है। उसी क्रम में बहुत लंबे इंतजार के बाद राजस्थान में निकाय के चुनाव हो रहे हैं। नगरपालिका, नगरपरिषद, नगर निगम और आज जयपुर में सब लोग मतदान कर रहे हैं।
सचिन पायलट ने कहा कि सब जानते हैं कि चुनाव क्यों हो रहे हैं। यह चुनाव सिर्फ इसलिए हो रहे हैं क्योंकि उच्च न्यायालय ने लताड़ लगाई थी। सरकार ने तमाम बहाने देकर चुनावों को टालने की पूरी कोशिश की थी पर सफल न हो सके। पंचायतों के चुनाव की तो अभी घोषणा ही नहीं की गई हैं और सिर्फ पालिकाओं और परिषद के चुनाव हो रहे हैं। शहरों के अंदर किस प्रकार विकास हो रहे हैं, हम सभी जान रहे हैं। पहले बड़े-बड़े शहरों में जिस प्रकार का विकास हुआ करता था वह अब बिल्कुल थम गया है।
खराब कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को घेरते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कल ही सेंट्रल पार्क में यहां एक व्यक्ति का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। अगर राजधानी जयपुर में इस प्रकार कानून व्यवस्था है तो कल्पना कीजिए ग्रामीण क्षेत्र और दूरदराज के इलाकों में कानून की क्या व्यवस्था होगी?
सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐतिहासिक बहुमत के बावजूद साढ़े चार साल में उसने जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अपने केंद्रीय नेतृत्व को संरक्षण देने का काम किया। पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा ड्रग्स है और खुलेआम ड्रग नेटवर्क व कार्टल बने हुए हैं। देश में ड्रग्स पहुंचने की जिम्मेदारी से केंद्र नहीं बच सकता।
पायलट ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था सुधारना, ड्रग्स पर अंकुश और युवाओं को रोजगार देना प्रमुख मुद्दे होंगे। बेरोजगारी के कारण युवा कनाडा, अमेरिका और यूरोप जा रहे हैं और गांव खाली हो रहे हैं। पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि अलग-अलग मुद्दों पर राय हो सकती है, लेकिन सभी नेताओं ने राहुल गांधी और खड़गे के नेतृत्व में मिलकर चुनाव लड़ने का भरोसा दिया है।
Updated on:
11 Sept 2026 08:19 pm
Published on:
11 Sept 2026 08:19 pm
