जन संघर्ष पदयात्रा के जयपुर में समापन के दौरान एक बार फिर से सचिन पायलट का 'शक्ति प्रदर्शन' देखने को मिल सकता है। दरअसल, जयपुर में होने वाली समापन सभा में ज़्यादा से ज़्यादा भीड़ एकजुट करने की तैयारी हुई है। पायलट ने भी एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए जयपुर की सभा में शामिल होने की अपील की है। वहीं उनके समर्थक भी स्पशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए पदयात्रा के समापन में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।