
Salman Khan Chinkara Shikhar Mamla - Katrina Kaif not Visited Jodhpur
जोधपुर। पूरे देश की जबां पर अभी बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का नाम है, लेकिन सलमान किसी और के इंतजार में है। आपको याद है पिछली बार जब सलमान खान को जेल हुई थी, तो उनके साथ एक बहुत ही चर्चित चेहरा दिखा था... याद आ गया ना... हां वही... हम बात कर रहे हैं कैटरीना कैफ की, जो सलमान के जेल जाने के 39 घंटे बाद भी उनसे मिलने नहीं पहुंची। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि कैटरीना सलमान की जमानत मंजूर होने की प्रार्थना लेकर सिद्धिविनायक के दरबार पहुंची थी। ऐसे में ये तो साफ है कि कैटरीना का दिल आज भी सलमान के लिए धड़कता है, लेकिन फिर वो क्यों जोधपुर नहीं पहुंची। जबकि सलमान की दोस्त प्रीति जिंटा कल जोधपुर आकर उनसे मिली थीं। अब सवाल फिर वही कि आखि कैटरीना सलमान से क्यों नहीं मिली...
तो इसका जवाब ये है कि अभी कैटरीना की दो फिल्में फ्लोर पर हैं। किंग खान के साथ 'जीरो' और मि. परफेक्शिनस्ट के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'। फिलहाल कैटरीना की डेट्स शाहरुख की फिल्म जीरो ने ले रखी हैं। शाहरुख इस फिल्म में अभी अपने सोलो शॉट्स शूट कर रहे हैं। इसी के बाद कैटरीना उनके साथ शूट करेंगी. वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कैटरीना के हिस्से की शूटिंग हो चुकी है। ऐसे में सलमान खान से कैटरीना के नहीं मिल पाने की वजह उनकी शूटिंग है। इसके अलावा कैटरीना मीडिया से भी बचना चाहती हैं। इसलिए वे सलमान के घर नहीं जा रहीं हैं। हालांकि वो लगातार सलमान की बहन अर्पिता के संपर्क में है और उनसे मामले पर जानकारी ले रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फैसला आने से एक दिन पहले ही कैटरीना और अर्पिता सलमान के भांजे आहिल के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गए थे। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। अब देखना ये है कि सलमान के लिए की गई कैटरीना का प्रार्थना क्या रंग लाती है।
Updated on:
07 Apr 2018 11:32 am
Published on:
07 Apr 2018 11:32 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
