जयपुर। 'द नेक्स्ट जेनरेशन शॉर्ट स्टोरी अवार्ड्स-2024' के नतीजे हाल ही घोषित किए गए हैं। इसमें भारत से संदीप कुमार मिश्रा को दो श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट किया गया है। संदीप की कहानी 'ए फादर्स सन' को फाइनलिस्ट के रूप में नामित किया गया है। अन्य कहानियों में निक जाेन्स की 'वुल्फ प्लेस', निकिता यूट्रेरा की 'होप फॉर द फ्री', वाईएस पास्कल की 'आउट ऑफ टाइम ट्रैवल', जूली स्टिलस्ट्रा की 'व्हाट चाइल्ड इज़ दिस मिस्टर', लिज़ा मार्टिनी द्वारा 'बैंडर्सनैच', रॉबर्ट राइट द्वारा 'जिमी डोंट लाइक टू लूज़', मार्क ज़ेडवाई टैन द्वारा 'ब्लूज़ एंड ट्रबल', मैगी बेल द्वारा 'फैंटम पेन्स', किकी डोव सेंट हिलैरे द्वारा 'सर्विस एनिमल्स' और ' हैंक लियो द्वारा 'द बॉय एंड द ट्री' शामिल हैं।