10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब वैक्स स्टेच्यू में हॉकी का यह ‘सूरमा’

भारत में वैक्स स्टेच्यू अपने नाम करने वाले पहले हॉकी खिलाड़ी होंगे संदीप सिंह!
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Aryan Sharma

•

Updated: 26 May 2018, 4:53 PM IST

Jaipur

अब वैक्स स्टेच्यू में हॉकी का यह 'सूरमा'

जयपुर . हॉकी भारत का नेशनल गेम है और संदीप सिंह हॉकी में जाना पहचाना नाम है। इनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ काफी अप एंड डाउंस से गुजरी है। यही वजह है कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह पर बायोपिक 'सूरमा' बन रही है, जो कि 13 जुलाई को रिलीज सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें संदीप सिंह का किरदार मल्टीटैलेंटेड दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं। इसी के साथ संदीप सिंह के फैंस के लिए एक अच्छी खबर और है। दरअसल, अब इस स्टार प्लेयर का मोम का पुतला भी बनने जा रहा है, जो कि नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स संग्रहालय में डिस्प्ले होगा। भारत में वैक्स स्टेच्यू अपने नाम करने वाले संदीप सिंह संभवत: पहले हॉकी खिलाड़ी होंगे।

विजिटर्स की चॉइस में
असल में वैक्स म्यूजियम विजिटर्स द्वारा पोस्ट किए गए सुझावों और अनुरोधों के आधार पर आइकन का चुनाव करते हैं और इस सूची में ड्रैग—फ्लिकर संदीप सिंह का नाम भी शुमार है।

सोशल मीडिया पर कहा— गर्व का पल
संदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिये इस खबर की घोषणा करते हुए लिखा, 'जयपुर मोम संग्रहालय में खुद का वैक्स स्टेच्यू देखना वास्तव में सम्मान की बात है। यह गर्व का पल है...सभी समर्थक और प्रियजनों का धन्यवाद!'

फिल्म में दिखेगी प्रेरणादायक कहानी
संदीप को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 किमी./घंटा है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें 'फ्लिकर सिंह' के नाम से जाना जाता है।
जीत, हार, जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने वाले ड्रैग फ्लिकर की प्रेरणादायक कहानी पर बन रही फिल्म 'सूरमा' का दर्शकों को बेताबी से इंतजार है। शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में तापसी पन्नू और अंगद बेदी भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। 'सूरमा' सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है।