इसको लेकर डेयरी के उप प्रबंधक (प्रचार) अनिल गौड़ ने बताया कि सरस गोल्ड का आधा लीटर पैक 29 रूपए, एक लीटर पैक 58 रुपए, 6 लीटर पैक 348 रूपए मेें उपलब्ध होगा। सरस स्टेण्डर्ड दूध का आधा लीटर का पैक 26 रुपए एवं एक लीटर का पैक 52 रुपए में बिक्री होगा। इसी प्रकार सरस टोण्ड दूध का आधा लीटर का पैक 23 रुपए व एक लीटर का पैक 46 रुपए, 6 लीटर पैक 270 रुपए में उपलब्ध हो सकेगा।