जयपुर जिले के खेजरोली के पटवार भवन पर हलका पटवारी के मोबाइल नंबर नहीं लिखे होने से यहां आने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को कुछ ग्रामीण राजस्व कार्य के लिए पहुंचे तो पटवारी उप तहसील में सेवा दे रहे थे और पटवार घर पर पटवारी के आधे-अधूर नंबर लिखे थे। इससे उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा था।